रायपुर: सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 218 हितग्राहियों को शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए सहायता राशि प्रदान की।उन्होंने कहा इसके साथ ही, समाज को आत्मनिर्भर बना रहीं हमारी स्व-सहायता समूहों की दीदियों और विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक मंडलियों को आगे बढ़ने के लिए संस्थागत अनुदान के तहत करीब 22 लाख रुपए की अनुदान राशि के चेक वितरित किए।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने और उनकी खुशहाली की दिशा में बढ़ाया गया एक छोटा सा कदम है।उन्होंने कहा आप सभी का यह विश्वास और स्नेह ही मुझे आपकी सेवा के लिए दिन-रात डटे रहने की ऊर्जा देता है।जनकल्याण और सामाजिक सशक्तिकरण की यह निरंतर यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

ब्रेकिंग
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल
- युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- सुविधाओं के आभाव में पढ़ाई प्रभावित बच्चे आंदोलन को बाध्य – कांग्रेस*
- प्रदेश में अपराधी बेलगाम और कानून व्यवस्था बदहाल – दीपक बैज
- संयमी पुरुष में प्रसाद और क्रोध दोनों रहते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज









