
रायपुर:प्राइवेट स्कूल माफिया बिना काम के सिलेबस बेचकर करोड़ो रुपये की कमाई कर रहे है ।यह आरोप लगाते हुए विकास तिवारी ने कहा राजीव गुप्ता बोल रहे है की राज्य सरकार का सिलेबस बीस साल पुराना है और फ्री में छात्रों को दिया जाता है जो अन्याय है इनकी महंगी पुस्तक पढ़ने से छात्र सीधे रॉकेट बनाना सीख जायेंगे।
विकास तिवारी ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य देश का एकमात्र राज्य है जहाँ स्टेट बोर्ड के हिंदी/इंग्लिश मीडियम के छात्रों को राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद के योग्य,ज्ञानी,तजुर्बेकार शिक्षाविद द्वारा उत्कृष्ट सिलेबस तैयार किया जाता है जिसे ही पढ़कर राजीव गुप्ता,मोती लाल जैन,कृष्णा पब्लिक स्कूल के मालिक अन्य प्राइवेट स्कूल के मालिक आज स्कूल चला रहे है अब कह रहे है गुणवत्ता योग्य नहीं है।छत्तीसगढ़ राज्य के 50 लाख छात्रों में से केवल 5 लाख छात्र ही cbse,icse बोर्ड के स्कूलों में अध्ययनरत है जिन्हें ncert की उत्कृष्ट और सस्ती दरों में उपलब्ध पुस्तकों को पढ़ना है।उन्होंने कहा माननीय हाईकोर्ट ने कोई भी फैसला प्राइवेट पुस्तकों को बेचने और पढ़ने का नहीं दिया है और फैसला है तो राजीव गुप्ता उसे प्रेस क्लब लेकर आ जाये डिबेट कर लेते है ।





