जगदलपुर:छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने जा रहे हैं, जहाँ राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में एक राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार में 29 से 31 जनवरी तक चलने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के उपसंचालक जय प्रकाश कौशिक ने जानकारी दी कि इस मेले में बस्तर संभाग के अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष दिन निर्धारित किया गया है।

ब्रेकिंग
- चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा
- धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे,लाखों रुपये
- गांव में ही बिका 3850 क्विंटल मक्का, मंडी से भी ऊंचे मिले दाम
- निश्चय कार्यक्रम’ से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव









