रायपुर:जनपद पंचायत बेरला, जिला बेमेतरा के निवासी रेवा राम साहू पिता जगत राम साहू आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखते हैं। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माण वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ। यह स्वीकृति उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित हुई। रेवा राम साहू अपने पूरे परिवार के साथ एक कच्चे और अत्यंत जर्जर मकान में जीवन यापन कर रहे थे। मकान की हालत इतनी खराब थी कि बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकती थी। कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि पूरा परिवार रात-रात भर जागने को मजबूर हो जाता था। कच्चे मकान में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा हमेशा बना रहता था। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार के मन में लगातार भय बना रहता था। यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि हर दिन चिंता और असुरक्षा का कारण बन चुका था।

ब्रेकिंग
- धर्मान्तरण और घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा– अश्विनी उपाध्याय
- माँ भद्रकाली जिला मानस संघ की हुई, महत्वपूर्ण बैठक
- वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा हुए, सम्मानित
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए, त्वरित निराकरण के निर्देश
- ईस्टर्न स्लैम 2026 : पांचवें दिन सेमीफाइनल और प्लेसमेंट मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन






