
रायपुर:सोहागा मंदिर ब्राह्मण पारा धर्मशाला में छात्रा वास के लिए गोल चौक रोहणी पुरम निवासी मंजू दुबे ने अपने पुत्र प्रतीक शर्मा (बढ़ूं) की स्मृति में दो लाख रुपए की राशि दान के रूप में प्रदान किया है।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा धर्मशाला परिसर में बाजू में बन रहे छात्रावास भवन के द्वितीय तल में रसोई कक्ष में नाम करण हेतु दान राशि प्रदान किया गया है। मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने ने मंजू दुबे के इस उदारता पूर्वक दिए दान राशि के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।








