रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र महाविद्यालय में 20 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय “खेल महोत्सव” का आज शुभारंभ हुआ।
खेल महोत्सव के प्रथम दिवस मैदान में विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखने लायक था।
खेल महोत्सव का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि सौभाग्य की की बात है कि विप्र महाविद्यालय के पास सर्व सुविधायुक्त मैदान उपलब्ध है। इसका लाभ लेते हुए विद्यार्थियों को नियमित किसी न किसी खेल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ।इसके उपरांत आयोजित एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में बालक वर्ग में बापी मंडल ने प्रथम, अभिलाष तिवारी ने दूसरा और आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया ।बालिका वर्ग में प्रीति राजवाड़े ने प्रथम, कशिफा बेगम ने दूसरा और नीलम रावटे ने तृतीय स्थान हासिल किया ।गोला फेक में हिमांशु ने प्रथम आदर्श ने द्वितीय और भुवन में तृतीय स्थान हासिल किया गोला फेक बालिका वर्ग में कशिश ने प्रथम ,माही सोनी ने दूसरा और प्रीति राजवाड़े ने तृतीय स्थान हासिल किया ।तवा फेक बालक वर्ग में हिमांशु भोई प्रथम, आदर्श दूसरा और निखिलेश सिहं तृतीय स्थान हासिल रहे। तवा फेकं बालिका वर्ग में प्रीति राजवाड़े ने प्रथम ,माही सोनी ने दूसरा और चित्रलेखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में झरना नेताम ने प्रथम, लीला यादव ने दूसरा और रानी पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन बालक वर्ग में निखिल पटेल ने प्रथम निखलेश सिहं द्वितीय और हेरंभ ने तृतीय स्थान हासिल किया शतरंज प्रतियोगिता में अजय सिंह पटेल ने प्रथम ,होमेश कुमार साहू दूसरे और प्रियांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खेल महोत्सव के दूसरे दिवस 19 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।











