रायपुर : छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा संत कवि पवन दीवान सम्मान समारोह कल 7 मार्च को आयोजित किया गया है।
संत कवि पवन दीवान सम्मान समारोह मुख्य अतिथि विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन), कार्यक्रम अध्यक्षता रविंद्र चौबे (पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) एवं विशिष्ट अतिथि शशांक शर्मा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी) के गरिमामय उपस्थिति में 7 मार्च शनिवार को संध्या 6:00 बजे विप्र भवन समता कॉलोनी में आयोजित है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने एवं आयोजन समिति के नरेंद्र तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न द्रष्टा, पुरोधा संत कवि पवन दीवान के पुण्य स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह मे छत्तीसगढ़ के कवि व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है।

ब्रेकिंग
- “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
- सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री
- देशसेवा से लौटे जवान का पिरदा में हुआ, शानदार स्वागत
- प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी राशि होगी शीघ्र जारी, हजारों हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत:कल्पना योगेश तिवारी
- रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर बीजेपी सांसदों को जनता के सामने आने विकास ने लिखा पत्र







