रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एनएचएआई, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राजधानीवासियों को सड़क यातायात में होने वाली परेशानी, ट्रैफिक जाम और पार्किंग समस्याओं से राहत दिलाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।अधिकारियों से लंबित कार्यों की जानकारी मांगी जिन्हें आगामी लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया जाएगा।उन्होंने इसके अलावा, स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा लाखों नागरिकों की वर्षों पुरानी परेशानी को समाप्त करना, सुरक्षित व सुगम यातायात देना और रायपुर को आधुनिक राजधानी बनाना हमारा स्पष्ट लक्ष्य है।

ब्रेकिंग
- सुविधाओं के अभाव और कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ शिक्षा के सहारे गढ़ी नई राह : सुनील त्रिपाठी
- रक्तदान महाकुंभ एवं वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए, मुख्यमंत्री
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री
- आयुष्मान योजना में 97% लक्ष्य हासिल कर छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
- स्मृति ईरानी को बधाई भाजपा की गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती:कांग्रेस





