
रायपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग: आवेदन 15 जनवरी तक प्राप्त किया जा सकता है।राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत रायपुर जिले के युवाओं को रेलवे, बैंक, एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
100 सीटों के लिए आवेदन 15 जनवरी 2026 तक आमंत्रित हैं। चयनित विद्यार्थियों को 1000 रूपये की स्कॉलरशिप भी मिलेगी।









