रायपुर:शासन की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के किसान खेती-किसानी के उन्नत तौर-तरीके अपना रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। ऐसे ही एक कृषक जिला बेमेतरा के ग्राम उमरावनगर के प्रगतिशील कृषक हेमंत कुमार राजपूत के जीवन में कृषक उन्नति योजना एक वरदान सिद्ध हुई है। राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी एवं किसान-हितैषी योजना ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की, बल्कि उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार लाया है। शासन द्वारा प्रदत्त 2.32 लाख रुपये की अनुदान राशि का श्री राजपूत ने पूरी पारदर्शिता, विवेक और दूरदर्शिता के साथ सदुपयोग कर एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्राप्त अनुदान राशि से श्री राजपूत ने सर्वप्रथम अपने अधूरे मकान के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया। पक्के एवं सुरक्षित आवास के निर्माण से उनके परिवार को अब स्थायी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्राप्त हुआ है। पहले जहां कच्चे मकान के कारण मौसम की मार और असुरक्षा की स्थिति बनी रहती थी, वहीं अब पक्के मकान ने उनके परिवार को आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान प्रदान किया है। यह परिवर्तन उनके जीवन में स्थायित्व और संतोष का कारण बना है।

ब्रेकिंग
- सुविधाओं के अभाव और कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ शिक्षा के सहारे गढ़ी नई राह : सुनील त्रिपाठी
- रक्तदान महाकुंभ एवं वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए, मुख्यमंत्री
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री
- आयुष्मान योजना में 97% लक्ष्य हासिल कर छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
- स्मृति ईरानी को बधाई भाजपा की गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती:कांग्रेस







