कोरबा: शहर के घन्टाघर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। जिले के 25 वर्ष के विकास प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, युक्तियुक्त करण एवं अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार, जल जीवन मिशन अंतर्गत लगे नल, पहाड़ी कोरवाओं के युवा बेरोजगारों को मिली नौकरी के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं के लाभ से जीवन में आए बदलाव को बताया गया।

ब्रेकिंग
- सुविधाओं के अभाव और कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ शिक्षा के सहारे गढ़ी नई राह : सुनील त्रिपाठी
- रक्तदान महाकुंभ एवं वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए, मुख्यमंत्री
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री
- आयुष्मान योजना में 97% लक्ष्य हासिल कर छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
- स्मृति ईरानी को बधाई भाजपा की गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती:कांग्रेस







