रायपुर:साइंस कॉलेज, रायपुर के ऐसे भूतपूर्व छात्र जो कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त किए हैं, उनका सम्मान समारोह दिसंबर माह के मध्य में, महाविद्यालय में आयोजित होगा ।
आरंभिक शुरुआत के रूप में, आज साइंस कॉलेज, रायपुर के प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी और एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में डॉ गिरीश कांत पांडेय, डॉ प्रवीण कड़वे, राजेश मढ़रिया, रविंद्र मिश्रा का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया है।
प्रस्तावित वृहद कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक, खेलकूद, कला, आदि क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रावीण्यता प्राप्त छात्रों का सम्मान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि साइंस कॉलेज रायपुर से केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, दो पद्मश्री, एक वीर चक्र, 9 कुलपति, 45 आई. ए. एस., आई. पी. एस., आई. एफ. एस. बने हैं। इस महाविद्यालय से प्राध्यापक, शिक्षक, वन विभाग, खनिज विभाग, पुलिस विभाग जैसे अन्य विभागों में भी सबसे अधिक अधिकारी गण राज्य को प्रदान किए हैं।एल्युमिनी एसोसिएशन की ओर से होने वाले “सम्मान समारोह” की तैयारी आरंभ हो चुकी है।

ब्रेकिंग
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब
- विशेष लेख:श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता: छगन लाल लोन्हारे
- 8 से 9 अगस्त तक रायपुर में होगा, रोमांचक मुकाबला, 6 वर्गों में प्रदेश के 62 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
- बिल्ववृक्ष साक्षात महादेवस्वरूप – डॉ स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज
- स्मार्ट मीटर बना बिजली उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी









