रायपुर:बाढ़ आपदा एवं भवन, मकान क्षतिग्रस्त होने की स्थिति से निपटने नवा रायपुर स्थित सेंध लेक एवं शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परिसर परसदा में मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।मॉक ड्रिल में एनडीआरफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन सहित अन्य विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से आपदा के समय बचाव एवं राहत पहुंचाने के कार्यों का अभ्यास किया।








