रायपुर :. उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर 8 सितंबर से 23 सितंबर तक रजत जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला में विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विकसित छत्तीसगढ़ 2047 विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया ।
सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता प्रो. तपेश चंद्र गुप्ता (प्राचार्य शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर )के साथ वरिष्ठ पत्रकार समरेन्द्र शर्मा एवं विप्र कॉलेज के पूर्व छात्र सीए आकाश शर्मा ने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संदर्भ में छात्रों के लिए उपयोगी जानकारी प्रस्तुत की।
प्रोफेसर तपेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद 1948 से ही पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की मांग होती रही है ।मध्य प्रदेश में सम्मिलित होने के कारण निरंतर छत्तीसगढ़ का शोषण होता रहा। मध्य प्रदेश के बजट का 10% हिस्सा ही छत्तीसगढ़ के लिए होता था। छत्तीसगढ़ के बिजली से जबलपुर ,ग्वालियर के साथ दूसरे जिले और अन्य राज्य रोशन था परंतु छत्तीसगढ़ में अंधेरा था ।छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद आज शोषित छत्तीसगढ़ देश के लिए पोषित छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर है। विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए अधोसंरचना के विकास के साथ रोजगार के अवसरों की खोज करना आवश्यक है ।साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विकास के सभी आयामों के बीच संतुलन की आवश्यकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र सीए आकाश शर्मा ने छत्तीसगढ़ निवासियों के प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ क्रय शक्ति में वृद्धि को विकास का एक पैमाना माना ।इसके लिए छत्तीसगढ़ के संसाधनों का सही उपयोग और नवाचार के साथ युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर समरेंद्र शर्मा ने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण कारक कहा। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी कहा विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए विषय विशेषज्ञों से चर्चा के उपरांत विद्यार्थियों को अपनी भूमिका के लिए तैयार होना चाहिए। और एक आदर्श ,योग्य और शिक्षित नागरिक बनकर छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान देना चाहिए ।सेमिनार का संचालन रसिका मालवीय ने किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री
- बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026′ का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में
- ऑडिटोरियम, मुक्तिधाम और सड़कों के निर्माण से शहरी-ग्रामीण ढांचे को मिलेगी मजबूती
- सुभाष तिवारी ने जाना रमन सिंह का कुशलक्षेम
- दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास







