रायपुर:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिक निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष तिवारी ने भेंट के दौरान डॉ रमन सिंह का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह की धर्मपत्नी वीणा सिंह भी उपस्थित थीं।








