रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “हरियाणा स्पोर्ट्स म्यू थाई एसोसिएशन” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।
छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 51 चयनित म्यू थाई खिलाड़ियों और 09 अधिकारियों हेतू राज्य के म्यू थाई खिलाड़ियों की राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर विगत दिनों सौजन्य भेँट के दौरान राज्य म्यू थाई संघ के विनम्र अनुरोध पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव (छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक) की अनुशंसा पर खेल मंत्री टँक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल की रोहतक रवानगी के पूर्व ट्रेक सूट स्वीकृत किया।








