रायपुर:संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार किए गए हैं। इस बदलाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की विशेष उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ता, व्यापारी, मीडिया एवं अधिकारियों को आमंत्रित कर रजिस्ट्री में किए गए क्रांतिकारी बदलाव के बारे में वीडियो प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तार से बताया गया।
कार्यशाला में मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पंजीयन विभाग के मंत्री श्री ओ पी चौधरी के प्रयासों से रजिस्ट्री से संबंधित विसंगति को दूर कर क्रांतिकारी कदम उठाया गया है।









