बिलासपुर:जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 जून को खनिज अमले द्वारा रतनपुर, लखराम, अकलतरी, सरवनदेवरी, गढ़वट एवं चोरहादेवरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चोरहादेवरी, गढ़वट और सरवनदेवरी क्षेत्रों में खारंग नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए गए 6 ट्रैक्टरों तथा ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त किया गया। सभी वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की सुपुर्दगी में रखा गया है।

ब्रेकिंग
- रामचरित मानस और संविधान की कसम खाकर बीजेपी सांसदों को जनता के सामने आने विकास ने लिखा पत्र
- हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा, त्वरित उपचार









