
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर कहा, “यह किसी प्रकार की तत्काल या चिंताजनक स्थिति नहीं है। यह खासी, जुखाम जैसा एक सीजनल वायरस है. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारे सभी अस्पताल सजग हैं और कहीं किसी प्रकार की अनदेखी नहीं है. यह ऐसा वायरस नहीं है जिस कारण कोई चिंता या घबराहट हो।”









