रायपुर:उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) के शुभारंभ पर आयोजित कार्यशाला में ‘जल संरक्षण की प्राचीन परंपरा और वर्तमान में इसे पुनर्जीवित करने की जरूरत’ पर पीपीटी के माध्यम से अपनी बातें रखीं। उन्होंने रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, स्वयंसेवी और गैर-सरकारी संगठनों से कहा कि इस गर्मी में सभी लोगों ने महसूस किया होगा कि जल संरक्षण क्यों जरूरी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भी गंभीरता से इसे महसूस कर वर्षा जल और भू-जल संवर्धन का अभियान मिशन मोड पर शुरू कर रही है। इसमें सभी शहरवासियों की सहभागिता जरूरी है। कार्यशाला में हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग समूह और राज्य शासन के विभिन्न विभागों ने भू-जल और वर्षा जल के प्रभावी संवर्धन पर चार घंटे तक संवाद किया।

ब्रेकिंग
- नौतपा की भीषण गर्मी से रहें सावधान: सीएमएचओ ने जारी की सलाह
- कृषि में नवाचार की मिसाल – ग्राफ्टेड बैगन की खेती से लाखों की आय अर्जित कर रहे, कृषक
- जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत
- प्रशासन की संवेदनशीलता रंग लाई, चौपाल पर ही हुआ जन-समस्याओं का त्वरित निराकरण
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर








