रायपुर:कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय जे.आर. दानी कन्या विद्यालय में जिले के समस्त प्राचार्य और अधिकारियों की बैठक ली।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सभी प्राचार्य जवाबदेही और टीमवर्क के साथ काम करें। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्वक बनाने उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।