रायपुर:7वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के अलग अलग स्थानों पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत “कलारिपयात्तु” मार्शल आर्ट खेल का आयोजन 11 से 13 मई को बिहार के गया शहर में किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ियों सहित 15 सदस्यीय दल भाग ले रहा है।
जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन और राज्य कलारिपयात्तु संघ के महासचिव कमलेश देवांगन ने बताया कि 11 मई को सम्पन्न लाठी इवेन्ट में कोरबा के अर्जुन कुमार चंद्रा और अनंत स्वर्णकार की टीम ने लाठी फाइट का शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया तथा कोरबा जिले, छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया। यह प्रथम अवसर हैं कि कलारिपयात्तु खेल में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ ने स्वर्णिम छलाँग लगाई है। छत्तीसगढ़ टीम में 11 खिलाड़ी 04 अधिकारी शामिल हैं जिसमे सर्वाधिक 06 खिलाड़ी कोरबा से 04 खिलाड़ी बालोद जिले से और 01 खिलाड़ी रायपुर जिले से है।









