रायपुर:महाकोशल कला परिषद रायपुर की फाउंडर सदस्य तारा देवी शर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित कला उत्सव का आखरी आयोजन में विभिन्न वर्गों में आयोजित चित्रकला स्पर्धा में देश के युवा ,बाल कलाकार ,वरिष्ठ कलाकार ,महिला कलाकार भाग ले सकते हैं ।रायपुर के प्रतिभागियों के लिए यह स्पर्धा ऑफलाइन और रायपुर से बाहर के प्रतिभागियों के लिए यह स्पर्धा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी ।
अंतिम तिथि 4 मई 2025 को देश की प्रतिष्ठित आर्ट गैलरी महाकौशल कला विथीका में 4 मई 2025, दिन, रविवार, सुबह 8:30 बजे से रायपुर एवं आसपास के क्षेत्र के प्रतिभागियों के लिए यह स्पर्धा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी ,जहां प्रतिभागी स्वयं उपस्थित होकर इस कला आयोजन में भाग ले सकेंगे
रायपुर के बाहर के प्रतिभागी ऑनलाइन इस स्पर्धा में 4 मई 2025 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं
प्रतिभागियों को इस स्पर्धा में भाग लेने हेतु अपना नाम ,पता ,मोबाईल नंबर ,अपनी कक्षा, स्कूल का नाम आदि की जानकारी मोबाईल नंबर पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं पुरानी बनायी हुई पेंटिंग के कम से कम दो फोटोग्राफ भेजने हैं । प्रतियोगिता पूर्णतः नि: शुल्क आयोजित है ।
मोबाईल नंबर 94255-22762 पर ही अपनी जानकारी भेजनी है। जानकारी भेजते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
निर्णायक मंडल में देश के प्रतिष्ठित कलाकार होंगे।
स्पर्धा शालेय वर्ग, महाविद्यालयीन वर्ग, महिला वर्ग, व्यावसायिक वर्ग विभाजित होगी।
हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
विषय –
मेरी मां,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,भूण हत्या बंद करें, बेटियां पड़ेंगी तभी नया कल गढेंगी, इन विषयों में से किसी भी विषय वस्तु पर रचना का निर्माण किया जा सकता है
माध्यम –
जल, पेस्टल,तैल रंग, कोलाज, पेंसिल,चारकोल, पैन, स्याही, एक्रेलिक, कम्प्यूटर ग्राफिक्स,वुडकट, लिनोकट, डूडल,इंचिंग,लिथो , मेंहदी, रंगोली ,पोस्टर,या अन्य किसी भी माध्यम का उपयोग किया जा सकता है मिश्रित माध्यम का उपयोग भी किया जा सकता है।
डाईंग शीट साईज
12×18 या 13×19 या1/3 साईज के कम्प्यूटर पेपर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
किसी भी प्रकार के धरातल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आन लाईन व आफ लाईन के लिए शीट की, क्लर,की, डाईंग बोर्ड की व्यवस्था प्रतिभागी को स्वयं करनी होगी।
स्पर्धा के प्रतिभागियों को प्रतियोगिता प्रमाण पत्र आन लाईन प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता में पुरस्कृत रचनाओं एवं चयनित रचनाओं की प्रदर्शनी महाकोशल कला परिषद रायपुर के फेसबुक पेज पर आन लाईन तथा
महाकौशल आर्ट गैलरी रायपुर में आयोजित की जाएगी।
प्रतिभागियों को इस स्पर्धा में भाग लेने हेतु अपना नाम ,पता ,मोबाईल नंबर ,अपनी कक्षा, स्कूल का नाम आदि की जानकारी मोबाईल नंबर पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं पुरानी बनायी हुई पेंटिंग के कम से कम दो फोटोग्राफ भेजने हैं । प्रतियोगिता पूर्णतः नि: शुल्क आयोजित है ।
मोबाईल नंबर 94255-22762 पर ही अपनी जानकारी भेजनी है। जानकारी भेजते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।निर्णायक मंडल में देश के प्रतिष्ठित कलाकार होंगे।आन लाईन स्पर्धा में कम-से-कम 05फोटोग्राफ अवश्य भेजें। डाईंग बनने के बाद की , डाईंग खत्म होने की, तीन फोटो रचना निर्माण प्रक्रिया की भेजें।तीन छोटे -छोटे विडियो रचना प्रारंभ करने का, डाईंग बन जाने के बाद का और तीसरा फिनिशिंग टच का वीडियो बनाकर भेजें।







