
दिल्ली:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा सिंधु जल समझौते को रोकने के भारत के फ़ैसले पर बिलावल भुट्टो का बयान पाकिस्तान के अंदर पैदा हो रही घबराहट और बौखलाहट का प्रमाण है। क्योंकि इस समय तो अरब ईरान समेत अधिकांश मुस्लिम देश भी भारत के पक्ष में खड़े नज़र आ रहा है ।उन्हें याद रखना चाहिए कि 1990 में उनकी माँ बेनजीर भुट्टो ने कहा था कि हम हज़ार साल भारत से लड़ाई लड़ेंगे चाहे घास की रोटी खानी पड़े।
अभी सिर्फ़पैंतीस साल गुज़रे हैं और पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ रहे हैं और दुनिया में अलग थलग पड़ता जा रहा है और उधर भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के अधिकांश देशों के साथ बोहोत बेहतर संबंधों के साथ दुनिया की पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया है।उन्होंने कहा वैसे बिलावल भुट्टो को याद रखना चाहिए कि उनकी माँ बेनज़ीर भुट्टो ने अपनी है किताब Daughter of East में Chapter 2 में लिखा है कि उन्हें बचपन से बताया गया था कि उनका खानदान मुस्लिम बनने से पहले हिन्दू राजपूत वर्ग से था।तो मियाँ पानी पर बड़े जोश में खून बहाने की तक़रीर देने वाले मियाँ बिलावल आपका पानी ही नहीं है ख़ून भी हिन्दुस्तानी हैं। कहाँ ख़ामख़ा में हवा में लट्ठ भाँजने की कोशिश कर रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय समर्थन हो जंग पानी या खून हर बात पर हकीकत को देखिएगा तो हर हकीकत आप को शर्मसार करने वाली ही है ।









