रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज जगदलपुर में “विकसित बस्तर की ओर” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया। जगदलपुर में आयोजित बस्तर की ओर परिचर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विनायक गोयल, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संबंधित विभागों के सचिव, बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर समेत बस्तर संभाग के किसान, कृषि उद्योग से जुड़े गणमान्य स्थानीय उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानों, व्यापरियों कृषि से सम्बंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम
- विजय पाण्डेय ने विप्र पब्लिक स्कूल के लिए दिए 40 पंखे
- विशेष लेख : अकादमिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और कर्मचारी हितों के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़:विष्णु प्रसाद वर्मा
- तीजन बाई के नाम से चौंक का नामकरण किया जावे:कमलेश मिश्रा
- हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों का होगा रोपण






