रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यू थाई एसोसिएशन (IFMA) की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष और 23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप, अंटालिया (टर्की) में भाग लेने 12 खिलाड़ियो वाले भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई।
भारतीय म्यू थाई दल म्यू थाई फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्रीराम चौधरी (राजस्थान) के नेतृत्व में 22 मई 2025 की रात को नई दिल्ली से अंटालिया के लिए रवाना होगा। वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 31 मई 2025 तक अंटालिया (टर्की) में किया जा रहा है। राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने कहा भारतीय दल में चयनित 12 खिलाड़ियों में रायपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कु टिकेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ से एक मात्र चयनित खिलाड़ी हैं।










