बेमेतरा: हंसदा में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर शत चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आचार्य तरूण शास्त्री जी ज्योतिषाचार्य के नेतृत्व में काशी वृंदावन से वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में यज्ञ किया जा रहा है,प्रतिदिन मा गंगा मैया के तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है मंदिर के अध्यक्ष भगवती परगनिहा के माध्यम से सचिव दिनेश वर्मा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 201 ज्योति प्रज्वलित किया गया है प्रतिदिवस माता का जस गीत यज्ञ में हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे है क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है महाष्टमी के अवसर पर विशेष जड़ी बूटियों से हवन किया जाएगा एवं महाप्रसाद भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा मा महामाया मंदिर समिति समस्त सदस्यों के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है यह जानकारी देवलाल सिन्हा ने दी है।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम
- विजय पाण्डेय ने विप्र पब्लिक स्कूल के लिए दिए 40 पंखे
- विशेष लेख : अकादमिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और कर्मचारी हितों के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़:विष्णु प्रसाद वर्मा
- तीजन बाई के नाम से चौंक का नामकरण किया जावे:कमलेश मिश्रा
- हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों का होगा रोपण






