बलौदाबाजार:राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे जल संचयन के कार्य, पौध रोपण, पर्यावरण संवर्धन तथा जैविक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु किए जा रहे कार्य, स्वच्छ भारत मिशन सहित पुलिस, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, नगरीय प्रशासन, सहकारिता आदि विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने वर्षा जल संचय और जल एवं वायु प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए वर्षा जल संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं प्रदुषण नियंत्रण पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

ब्रेकिंग
- राज्यपाल से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट
- ईस्टर्न स्लैम 2026: रायपुर में स्क्वैश का महाकुंभ, प्रथम दिवस खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों योग एवं व्यायाम, से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश: योगेश तिवारी
- भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, राष्ट्रवादी विचारक अश्विनी उपाध्याय
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस








