रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद, उसके क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र की रेलवे सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत प्रमुख स्टेशनों के आधुनिकीकरण, अतिरिक्त ठहराव और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के सुधार पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने रायपुर से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की मांग प्रमुखता से रखी ताकि यात्रियों को अधिक सहूलियत मिल सके।








