रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर जिलों के 60 टी.बी. मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बनकर उनको पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु 2 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्रदान की है। श्री डेका ने आज उक्त राशि संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टी.बी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए जो राशि दी जा रही है उससे टी.बी मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। श्री डेका ने टी.बी मरीजों के लिए हरसंभव मदद की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए समुदाय को भी जोड़ने का प्रयास करें।
श्री डेका ने कहा कि राजभवन आमजनता के साथ जुड़े यह हमारी प्राथमिकता है। जनता के हित के लिए अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं की जानकारी लेकर उन्हें स्वेच्छानुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- विशेष लेख:जल भराव का संकट : #मुख्य कारण और समाधान:मनोज शुक्ला
- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
- अधिक वर्षा की स्थिति में किसान लेही पद्दति से धान की करें बुआई
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिली नई मजबूती
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ सचिव समिति की बैठक संपन्न






