लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज महाशिवरात्रि के दिन भव्य, दिव्य महाकुंभ का समापन हुआ है। 144 वर्षों के बाद ऐसे दुर्लभ संयोग के कारण पूरे देश और दुनिया में एक अलग तरह का आकर्षण था। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ पर्व को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए. महाकुंभ में हुए एक दुखद हादसे के कारण कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो घायल हुए थे, वे ठीक होकर वापस चले गए, वे सदैव स्वस्थ रहें ऐसी प्रार्थना करता हू्ं. मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। एक महीने के लिए आए कल्पवासी, पवित्र डुबकी लगाने आए श्रद्धालु, मैं सभी को महाकुंभ के समापन पर बधाई देता हूं।”

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन
- विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा
- मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी,दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
- शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सौगात






