रायपुर:छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग टीम में चयनित महिला खिलाड़ी नमी राय पारिख ने 57 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इतिहास रचा है ।
द 19 से 23 फरवरी तक लुधियाना पंजाब में चल रही एसबीडी क्लासिक सीनियर राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में नमी राय पारिख ने 57 किलो वजन वर्ग के स्क्वाट इवेंट में 145 किलो, बेंचप्रेस में 77.5 किलो तथा डेडलिफ्ट में 180 किलो सहित 402.5 किलो टोटल लिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पायी है व छत्तीसगढ़ राज्य को गौरान्वित किया है ।
नमी राय ने विगत वर्ष 2024 में हैदराबाद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वयं के द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय रिकॉर्ड 175 को ध्वस्त कर डेड लिफ्ट इवेंट में अपने दूसरे प्रयास में 176 किलो से तथा तीसरे प्रयास में 180 किलो लिफ्ट कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।
उल्लेखनीय है कि नमी राय की एक बेटी भी है तथा पॉवर लिफ्टिंग खेल में उनके पति सहित पूरा परिवार का पूरा सहयोग रहता है जिसके कारण नमी राय आज इन ऊंचाइयों पर पहुँची है तथा छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग एसोसिएशन भी हमेशा प्रोत्साहित करता है ।







