रायपुर: दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के प्रयागराज महाकुम्भ में दण्ड सन्यास दीक्षा उपरांत कल रायपुर आगमन होगा।
यह जानकारी देते हुए शंकराचार्य आश्रम के आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने बताया की पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती जी महाराज से 25 जनवरी को दण्ड सन्यास दीक्षा लेने के उपरांत दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज का कल 31 जनवरी को प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत वंदन एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि 1008 यतिप्रवर दण्डीस्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के दण्ड सन्यास उपरान्त प्रथम नगर आगमन पर शोभायात्रा
कल 31जनवरी को दोपहर 2 बजे कमल विहार (शङ्कराचार्य) चौक डुमरतराई से प्रारंभ होगी।
आचार्य ने कहा आज राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के सनातन धर्मियों का भाग्य है कि डॉ.इन्दुभवानन्द महाराज जैसे योग्य और मृदुभाषी को दंडी संन्यासी के रूप में प्रथम आगमन होगा। छत्तीसगढ़ राज्य और राजधानी रायपुर के गौरव एवं पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदा पीठ के दण्डी सन्यासी के स्वागत के लिए राजधानी सहित छत्तीसगढ़वासी आतुर हैं।








