रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैं उनकी शहादत को शत शत नमन करता हूँ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने घोषणा की थी कि गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन हमें उनके साहस और वीरता को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है। गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने कभी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया और अपनी संस्कृति, धर्म और देश के रक्षा के लिए जीवन का त्याग दिया।

ब्रेकिंग
- राज्यपाल से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट
- ईस्टर्न स्लैम 2026: रायपुर में स्क्वैश का महाकुंभ, प्रथम दिवस खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों योग एवं व्यायाम, से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश: योगेश तिवारी
- भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, राष्ट्रवादी विचारक अश्विनी उपाध्याय
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस








