रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम सराईटोली में नवनिर्मित अटल चौक पहुंचे।अटल चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के निर्माण में उनके अतुलनीय सहयोग को स्मरण किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।









