रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त राशि से सड़क, नाली, बाऊंड्रीवाल एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड राजनांदगांव अंतर्गत प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों को 1980 वर्ग फीट भूमि बसंतपुर पनेका में प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 2 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होने के बाद आवासीय कालोनी एक विकसित सर्व सुविधायुक्त कालोनी के रूप में आकार ले रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा विधायक निधि से प्राप्त 8 लाख रूपए की राशि से आवासीय कॉलोनी में गार्डन का कार्य पूर्ण हो गया है।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ
- युद्ध और सांप्रदायिकता की सबसे ज्यादा विभीषिका महिलाएं झेलती है
- तिलई में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए, योगेश तिवारी







