रायपुर:कविता खान का मानना है कि दृढ़ निश्चय से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि महिलाएं अगर अपने सपनों को साकार करने की ठाने तो आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर सकती हैं। कविता के इस सफलता के पीछे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसने उनके जैसे कई अन्य लोगों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है।
केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। शासन की योजनाओं से आज महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना साकार हो रही है। महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपने पैरों में खड़े हो रही हैं बल्कि अपने परिवार के पालन पोषण में भी मदद कर रही हैं।