बिलासपुर:श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत आज 836 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह था। श्रद्धालुओं का बिलासपुर स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया। अयोध्या धाम की यात्रा की शानदार व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आभार जताया।







