रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 76वें एनसीसी दिवस समारोह में शामिल हुए। एनसीसी दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को जगाता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स की परेड की सलामी ली। एनसीसी दिवस कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति के साथ ही हार्स राइडिंग, एरो मॉडलिंग, सेक्शन मूवमेंट, सीमा फोर जैसे प्रदर्शन किये गए।

ब्रेकिंग
- कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध
- उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन
- केबिनेट बैठक आज 08 जुलाई को
- मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की







