रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, बस्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और बस्तर की जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल बैठक में बस्तर ओलंपिक की तैयारी की समीक्षा की।

ब्रेकिंग
- बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकटिंग की ऑनलाइन सुविधा
- सीरप की बोतल में संदिग्ध वस्तु मिलने का मामला
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंवली भाठां एवं गोंडगिरी सहकारी समितियों का किया, औचक निरीक्षण
- बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन
- निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री







