रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्री कृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। गौवंश, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं।

ब्रेकिंग
- बस्तर ओलंपिक ने सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभाओं को दिया, बड़ा अवसर
- सरल और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से खुश किसान भूपेश सिंह ने व्यवस्था पर जताया, आभार
- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में लगभग 99.50 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण
- 5.88 करोड़ मूल्य का 18,983 क्विंटल अवैध धान और 11 वाहन जब्त
- रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात की कवायद






