सूरजपुर:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में सियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के वृद्धजनों का शॉल, श्रीफ़ल से अभिनंदन कर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वृद्धजनों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं सभी वृद्धजनों को प्रणाम करता हूँ और आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप वृद्धजनों की सेवा और सम्मान करें,उनके दुःख दर्द को समझे और उन्हें अपने सेवाभाव से भरोसा दिलाए कि आप उनके साथ हैं। माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा से आपको पुण्य और आशीर्वाद मिलेगा, खुशी मिलेगी और उनके आशीर्वाद से आप अपने मुकाम तक पहुँच पाएंगे।

ब्रेकिंग
- दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान
- रायपुर शहर सहित पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जन्मदिवस को सेवा समर्पण के रूप में मनाया गया
- वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव
- बुनकरों और महिला समूहों को ₹9.41 करोड़ का पारिश्रमिक
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर







