रायपुर:उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव अमेरिका के अध्ययन प्रवास के बाद आज सुबह रायपुर पहुंचे। राजधानी वापसी पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया की अमेरिका के अपनी अध्ययन यात्रा के दौरान उन्होंने पांच प्रमुख शहरों का भ्रमण कर सड़क निर्माण और सड़कों के रखरखाव की तकनीक, इनमें एआई (Artificial Intelligence) के उपयोग और पुल-पुलियों के निर्माण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ अमेरिका के बड़े-बड़े शहरों में निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तकनीकों का अध्ययन किया।

ब्रेकिंग
- पेंशनर्स संगठन ने किया, धरना प्रदर्शन
- कलेक्टर ने ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया,जायजा
- स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े
- 50 हजार से अधिक पात्र परिवारों को अधिकार अभिलेख का वितरण, 501 राजस्व ग्रामों में कराया गया, ड्रोन सर्वेक्षण









