रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सरकार द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर समग्र विकास के कार्यों के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के सदस्यों ने शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य में सुशासन की सरकार है, जिसमें प्रदेश के सभी वर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिल रहा है।

ब्रेकिंग
- संयुक्त किसान मोर्चा का 10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो आंदोलन:प्रदेश में भी सफल बनाने हुई,बैठक
- अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया विजन केयर प्रोजेक्ट, 2,800 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी निःशुल्क नेत्र जांच सुविधा
- खाद्य मंत्री आज ग्रेन एटीम का करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
- आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज




