
बीजापुर: प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर एवं उद्यमिता विकास अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से एजुकेशन सिटी स्थित डाईट में संवाद किया। सांसद को अपने बीच पाकर युवाओं में उत्साह का माहौल निर्मित हुआ। वहीं सांसद श्री कश्यप युवाओं के साथ संवाद करते हुए प्रसन्न हुए और अपने जीवन वृतांत भी साझा किया। संासद श्री कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य में विकास की गति में तेजी आई। बस्तर जैसे जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में निरंतर विकास सड़क,बिजली,पानी शिक्षा, रोजगार जैसे बुनियादी सुविधाएं मिली। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी सोच और विकासमूलक योजनाओं से भारत आज विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है।









