रायपुर: 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के कारली में स्थित लोन वर्राटु ( आत्मार्पित माओवादियों का पुनर्वास अभियान) हब में रहने वाले आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके आत्मसमर्पण से पूर्व उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ-साथ पहले और अब उनके जीवन में आए परिवर्तनों को जाना, इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को अपने निवास परिसर पर ही मिलके पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सली परिवार हर्षित हुए। इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं पीड़ित बहनों ने उप मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी महिलाओं को उनकी समस्याओं के संबंध में हर संभव मदद् के लिए भी आश्वस्त किया।

ब्रेकिंग
- स्वतंत्रता संग्राम, ‘वंदे मातरम्’ की गौरवगाथा और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री
- नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री
- एथेनाल के कारण शक्कर महंगी, गाड़ियां खराब हो रही – दीपक बैज
- ज्ञानहीन पुरुष ही भोग को अधिक महत्व देते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज







