+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Friday, September 20, 2024
प्रदेश

दीपक बैज ने राजीव भवन में ध्वजारोहण किया

92views
Share Now

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया तथा इस अवसर पर कांग्रेसजनों के नाम अपना संबोधन भी दिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देता हूं।

आजादी का यह पर्व हमें याद दिलाता है अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदानों, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर, जेल यातना सह कर स्वतंत्र भारत का लक्ष्य हासिल किया। हम उन सभी ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पुण्य स्मरण करते है। पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञ है।

साथियों, हमारे द्वारा स्वाधीनता के लक्ष्य को प्राप्त करना तो महत्वपूर्ण था ही, लेकिन उससे भी अधिक उल्लेखनीय है, हमारे स्वाधीनता संग्राम का अनोखा तरीका। महात्मा गांधी तथा अनेक असाधारण एवं दूरदर्शी विभूतियों के नेतृत्व में, हमारा राष्ट्रीय आंदोलन अद्वितीय आदर्शों से प्रेरित था। गांधीजी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया। भारत के ज्वलंत उदाहरण का अनुसरण करते हुए, हमारे स्वाधीनता संग्राम की आधारशिला- ‘सत्य और अहिंसा’ को पूरी दुनिया के अनेक राजनीतिक संघर्षों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है।

 

Share Now

Leave a Response