+91 XXXXXXXXXX contact@chouranews.com
Friday, September 20, 2024
शहर

विकास उपाध्याय द्वारा 17 अगस्त को आयोजित काँवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तगण होंगे,सम्मिलित

79views
Share Now

रायपुर: पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 17 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भव्य काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी काँवड़ यात्रा निकालने जा रहे हैं, काँवड़ यात्रा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है और यह भक्तगणों में उत्साह एवं उमंग के साथ श्रावण मास का विशेष पर्व है। आगामी होने वाले काँवड़ यात्रा को लेकर आज सामाजिक, राजनीति और महिलाओं के साथ पश्चिम विधान सभा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की एक बैठक आहूत की गई जिसमें काँवड़ यात्रा से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।

विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा से काँवड़ यात्रा की शुरूआत की थी, तब हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा में सम्मिलित होकर पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति में लीन कर दिया था। इस वर्ष भव्य रूप में करने विधायक विकास उपाध्याय खुद इसकी तैयारी को लेकर मोर्चा संभाले हुए हैं। 17 अगस्त को इसकी शुरूआत पश्चिम विधानसभा अंतर्गत भीमसेन भवन से सुबह 10ः00 बजे पूरे विधि-विधान के साथ आरंभ होगी, जो अग्रसेन चौंक, आमापारा, लाखेनगर चौंक, सुन्दर नगर होते हुए महादेव घाट पहुँचेगी।

 

Share Now

Leave a Response