रायपुर:उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सुबह अमरकंटक स्थित नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने माँ नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए की सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था और स्वयं कांवड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया था। उन्होंने कांवड़ियों को भोजन का वितरण भी किया और उनके साथ पवित्र सावन माह की इस महत्वपूर्ण यात्रा में भागीदारी की थी। उन्होंने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भक्तगणों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उनके निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।








