रायपुर:छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।

ब्रेकिंग
- राष्ट्रीय संत राजीव नयन महाराज ने माँ गोदावरी आनंदवन में बुजुर्गों से किया,आत्मीय भेंट
- पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
- नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश
- महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन






